ब्रेकिंग
बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी ✦बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत✦बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र✦चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 2-8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ मार्च✦Deepak Kumar IAS : CM के प्रधान सचिव पद से हटाए गए IAS दीपक कुमार, अब मिली नई जिम्मेदारी ✦बिहार के दूसरे रोपवे के लिए लंबा हुआ इंतजार, अब पुराने तरीके से नहीं होगा निर्माण; जानिए क्या रही वजह✦Bihar Flood : मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू करने निकली नाव पलटी; 2 बच्चों की डूबकर मौत

बिहार : अगलगी में 25 से 30 घर जलकर हुए राख, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। जहां सिंडिकेट पुल के पास भीषण आग लगने की खबर आई है। इस घटना में 25 से 30 लोगों के आशियाना जलकर राख हो गए हैं। देर रात दो ब

बिहार : अगलगी में 25 से 30 घर जलकर हुए राख, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। जहां सिंडिकेट पुल के पास भीषण आग लगने की खबर आई है। इस घटना में 25 से 30 लोगों के आशियाना जलकर राख हो गए हैं। देर रात दो बजे लगी इस आग में किसी को अपना कोई सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सिंडिकेट चौक को जाम कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहर के बीच सिंडिकेट पुल के पास लगी भीषण आग में करीब दो दर्जन लोगों की झोपड़ी समेत अनाज और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। देर रात दो बजे के करीब लगी आग में किसी को एक भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घटना में जूते-चप्पल की दुकान समेत करीब एक दर्जन मुर्गियां और दो सुअर भी जलकर मर गए।


वहीं इस घटना के बाद आज सुबह आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिंडिकेट चौक को जाम कर दिया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में सबसे पहले आग लगी थी। उससे निकली चिंगारी से आसपास की सभी झोपड़ियों में आग लग गई।


उधर, इस घटना के सम्बंध में थनाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को लेकर वह मौके पर पहुंच गए थे। आग इतनी भयावह और दूर दूर तक फैली थी कि उसपर काबू पाने के लिए तीनों गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।  तबतक सबकुछ राख हो चुका था। गनीमत थी कि आसपास मौजूद पक्के मकानों को आग लगने से बचा लिया गया।  वरना स्थिति और भी विकराल हो सकती थी।