ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

Bihar News: बिहार के एक प्रभारी DTO ने कौन सा खेल किया जो 'मुख्य सचिव' ने अनुशासनिक कार्यवाही की कर दी अनुशंसा, जानें...

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृत्युंजय कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। अरवल डीटीओ रहते उन पर गंभीर आरोप लगे थे।

बिहार प्रशासनिक सेवा,bihar transport, dto bihar, arwal news, मृत्युंजय कुमार, विभागीय कार्यवाही, डिपार्टमेंटल प्रोसीडिंग्स, अरवल डीटीओ, मगध प्रमंडल कमिश्नर, शेखपुरा भूमि सुधार उप समाहर्ता, Bihar News,
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. सूबे के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने डिपार्मेंटल प्रोसीडिंग्स चलाने की अनुशंसा की है. इस आलोक में मगध प्रमंडल के कमिश्नर को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. 


दरअसल, अरवल के तत्कालीन प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के खिलाफ परिवहन विभाग ने 26 जुलाई 2023 को आरोप पत्र की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराई थी. तत्कालीन प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल मृत्युंजय कुमार के खिलाफ कार्यों में लापरवाही बरतने, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने.स्वेच्छाचारिता के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन 2020 में कई चालकों का भुगतान लंबित रखने, वाहनों के निबंधन में अनावश्यक रूप से विलंब करने एवं अवैध रूप से चालान काटने संबंधी आरोप प्रतिवेदन किए गए थे .


2 जून 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति में मामले की समीक्षा की गई. जिसमें जिला पदाधिकारी अरवल की रिपोर्ट से असहमत होते हुए मृत्युंजय कुमार के खिलाफ प्रतिवेदित आरोपों के लिए अनुशासनिक कार्यवाही संचालित करने की अनुशंसा की गई. इस आलोक में विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया गया है. मगध प्रमंडल की कमिश्नर को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. बता दें, मृत्युंजय कुमार वर्तमान में शेखपुरा के भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता