ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की सभी ADM कार्यालयों की रैंकिंग, जानिए.. अपने जिले का हाल

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मई माह की एडीएम (राजस्व) कार्यालयों की रैंकिंग जारी की है। बांका पहले, शेखपुरा दूसरे और मधुबनी तीसरे स्थान पर है। रैंकिंग राजस्व कार्यों की गुणवत्ता के आधार पर तय की गई है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अपर समाहर्ता (एडीएम) राजस्व कार्यालयों की मई महीने की रैंकिंग जारी कर दी है। इस महीने बांका एडीएम कार्यालय ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है। वहीं, शेखपुरा दूसरे, मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर कायम है।


औरंगाबाद एक पायदान उछलकर छठे से पांचवें तो नालंदा एक पायदान खिसककर पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। कैमूर सातवें और सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार है। दरभंगा इस माह 10वें से नौवें स्थान पर आ गया है। अरवल ने 13वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप 10 में जगह बना ली है और 10वें स्थान पर है। वहीं, किशनगंज इसबार नौवें स्थान से खिसककर 20वें स्थान पर चला गया है।


राजस्व संबंधित कार्यों के निपटारे में पूर्णिया अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय 11वें और मधेपुरा 12वें स्थान पर स्थिर है। नवादा 15वें से 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें से 15वें स्थान पर आ गया है। खगड़िया 19वें स्थान से 16वें, मुंगेर 21वें से 17वें, बक्सर 22वें से 18वें और मुजफ्फरपुर 24वें से 19वें स्थान पर आ गया है।


रैंकिंग का आधार

दाखिल-खारिज के पर्यवेक्षण पर 15, परिमार्जन प्लस के पर्यवेक्षण पर 15, अंचल कार्यालयों के निरीक्षण पर 10, अभियान बसेरा 2 पर 15, दाखिल-खारिज रिविजन पर 20, आधार सीडिंग स्टेटस पर 5, जमाबंदी कैंसिलेशन पर 15 और ऑनलाइन हियरिंग पर 5 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। 


टॉप 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय

1. बांका: 73.32 अंक

2. शेखपुरा: 70.73 अंक

3. मधुबनी: 70.49 अंक

4. जहानाबाद: 70.46 अंक

5. औरंगाबाद: 69.01 अंक

6. नालंदा: 68.15 अंक

7. कैमूर: 66.98 अंक

8. सीतामढ़ी: 65.04 अंक

9. दरभंगा: 62.69 अंक

10. अरवल: 62.34 अंक


अंतिम 10 अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय

1. सारण: 50.44 अंक

2. बेगूसराय: 50.14 अंक

3. लखीसराय: 49.07 अंक

4. पटना: 49.04 अंक

5. रोहतास: 47.95 अंक

6. शिवहर: 47.08 अंक

7. गोपालगंज: 44.23 अंक

8. भागलपुर: 44.05 अंक

9. सहरसा: 43.18 अंक

10. अररिया: 43.15 अंक


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सभी कार्यालयों की रैंकिंग राजस्व कार्यों के आधार पर की जा रही है। इसमें एडीएम की तरफ से किये अंचल कार्यालयों के निरीक्षण को भी शामिल किया गया है। साथ ही एडीएम राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन विवादों की सुनवाई के आधार पर भी अंक प्रदान किए जा रहे हैं। राजस्व न्यायालयों में समयबद्ध सुनवाई से इससे आमजनों के कार्यों को गति मिलने लगी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता