ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

बिहार: आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, वज्रपात से 6 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ठनका की चपेट में आए कई लोग घायल हो गए। गोपालगंज के दो लोगों की मौत हुई है, जबकि खगड़िया, वैशाली,

बिहार: आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, वज्रपात से 6 लोगों की गई जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों में शनिवार को वज्रपात से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ठनका की चपेट में आए कई लोग घायल हो गए। गोपालगंज के दो लोगों की मौत हुई है, जबकि खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फर में एक-एक लोगों की जान गई है। गोपालगंज में एनएचएआई के ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 





गोपालगंज के मृतकों की पहचान बरौली थाने के मिर्जापुर गांव के रहनेवाले उमेश यादव के बेटे दुर्गेश कुमार के रूप में की गई है, जो एनएचएआई में ड्राइवर था। शनिवार को वह अपने घर से सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ पर काम करने के लिए गया था। तभी वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, कुचायकोट थाने के कुचायकोट वार्ड संख्या 10 में वज्रपात से एक किशोर की जान चली गई। मृतक बहारन यादव का बेटा प्रदीप यादव बताया जा रहा है।





वहीं, मुजफ्फरपुर की बात करें तो यहां औराई थाना की जनार पंचायत के जीवाजोर गांव के चौर में एक युवक की जान चली गई। वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मां भी झुलस गई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान जीवाजोर के रामनारायण साह के 18 साल का बेटा धीरज कुमार के रूप में हुई है। समस्तीपुर के वारिसनगर में भी ठनका की चपेट में आए एक अधेड़ की जान चली गई। खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के दहमा खैरी खुटहा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर बहियार में मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत के जोगिया गांव के सहदेव सदा के बेटे राममप्रकाश सदा के रूप में की गई है। 


टैग्स