ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती

बिहार : शराब की बोतल और साढ़े चार लाख कैश के साथ 4 विदेशी नागरिक अरेस्ट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। इसको लेकर पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला पटना–बक्सर नेशनल हाईवे से निकल कर सामने आया है।

बिहार : शराब की बोतल और साढ़े चार लाख कैश के साथ  4 विदेशी नागरिक अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। इसको लेकर पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला पटना–बक्सर नेशनल हाईवे से निकल कर सामने आया है। जहां अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ  पुलिस ने 4 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। ये चारों कार में सवार थे।


इसके आलावा गिरफ्तार नागरिकों में तेजपाल अग्रवाल,भानु भक्ता, रमेश प्रसाद मैनाली, पंकज खोनाल शामिल हैं। इनके पास से लाल रंग की कार, कार में रखे करीब 4 लाख 50 हजार नगद रुपए भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत हुई प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत हुई प्राथमिकी में पुलिस ने पकड़े गए चारों नेपाली नागरिकों के अलावा कार के मालिक को भी आरोपित किया है।  


नेपाल के झापा जिले के वृता मोड़ निवासी व्यापारी तेजपाल अग्रवाल अपने करीबी मित्रों के साथ किसी रिश्तेदार के पास हरियाणा गया था। रविवार की रात बक्सर-पटना हाइवे के रास्ते कार से सभी लाैट रहे थे। इस बीच दौलतपुर के समीप मुफस्सिल थाना पुलिस ने शक होने पर कार रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 750 एमएल की सील टूटी हुई अंग्रेजी शराब की बोतल, बिसलेरी की बोतल में 900 एमएल शराब बरामद की गई।