ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार: दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थाने में इंजीनियर की पीट-पीटकर की थी हत्या

BHAGALPUR: बिहपुर थाना में पीट-पीटकर इंजीनियर की हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. सभी की गिरफ्तारी कदवा के दियारा इलाके से हुई है. सभी थाना छ

बिहार: दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थाने में इंजीनियर की पीट-पीटकर की थी हत्या
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहपुर थाना में पीट-पीटकर इंजीनियर की हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. सभी की गिरफ्तारी कदवा के दियारा इलाके से हुई है. सभी थाना छोड़कर दियारा इलाके में छिपे हुए थे. 

दारोगा भी गिरफ्तार

जिन तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है उनके में एक दारोगा शिवबालक प्रसाद, होमगार्ड जवान राजू पासवान और मनोज चौधरी शामिल हैं. तीनों घटना के बाद दियारा इलाके में छिप कर रहे थे. इसकी सूचना मिली तो एसआईटी की टीम ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. बिहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

नंगा कर थाने में पीट-पीटकर ले ली थी जान

24 अक्टूबर को महंथ स्थान चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक के बीच नोकझोंक हुई थी. यह बात बिहपुर थानेदार को नागवार गुजरी और वह आशुतोष की पिटाई करते हुए थाना लेकर गए. इस दौरान थाना में कई पुलिसकर्मियों ने पीटा. जिसके बाद आशुतोष की मौत हो गई. पुलिसकर्मी इतने हैवान हो गए थे कि पिटाई के दौरान इंजीनियर का नंगा कर दिया था और पिटाई कर रहे थे. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया था और जमकर हंगामा हुआ था. जिसके बाद इसकी एसआईटी जांच कर रही है.