ब्रेकिंग
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

बिग बॉस में खेसारी सलमान को सिखाने लगे भोजपुरी, कहा- ये घर नहीं लगता है कुरुक्षेत्र का मैदान

PATNA: भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर पहुंचे. वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भोजपुरी में डायलॉग बोलने के लिए सिखाने लगे. वह अगले सप्ताह से घर में रहेंगे. दीप

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव बिग बॉस के घर पहुंचे. वह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भोजपुरी में डायलॉग बोलने के लिए सिखाने लगे. वह अगले सप्ताह से घर में रहेंगे. दीपावली के मौके पर बिग बॉस के सदस्यों से सलमान ने परिचय कराया. 

हुआ शानदार स्वागत

बिग बॉस के घर में खेसारी का शानदार स्वागत हुआ है. इंट्री करते ही सलमान खान से बिग बॉस के सदस्यों ने खेसारी का परिचय कराया. फिर खेसारी ने सलमान से कहा कि सर में आपका बड़ा फैन हूं. मैं चाहता हूं कि आप अपना ही डायलॉग भोजपुरी में बोले. सलमान नहीं बोल पा रहे थे और खेसारी को बोलने को कहा जिसके बाद खेसारी ने कहा कि बोलिए का हमार स्वागत ना करब लोग.

कुरूक्षेत्र का लग रहा मैदान

सलमान ने खेसारी से सवाल किया कि बिग बॉस के घर में आपकी क्या जरूरत है तो खेसारी ने कहा कि यह घर तो कुरुक्षेत्र का मैदान लग रहा है. मैं कृष्ण की तरह घर में प्रवेश करना चाहता हूं. इनलोगों को सबक सिखाऊंगा, अगर नहीं माने तो चक्र भी चलाउंगा. बता दें कि इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के एक्टर मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, रवि किशन शामिल हो चुके हैं. वही, एक्ट्रेस में संभावना सेठ और मोनालिसा भी इस घर में रह चुकी हैं.