ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बेऊर जेल अधीक्षक और जमीन माफिया के गठजोड़ का बड़ा खुलासा, विधु कुमार दूसरी पत्नी को कंपनी में बनवा रखा था डायरेक्टर

बेऊर जेल अधीक्षक बिधु कुमार के 8 ठिकाने पर शनिवार को ईओयू की रेड हुई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गयी। पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी। बेऊर जेल अधीक्षक का जमीन माफिया के साथ गठजोड़ होने का खुलासा हुआ

BIHAR POLICE
EOU की रेड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बेऊर जेल के अधीक्षक बिधु कुमार के खिलाफ  8 ठिकानों पर छापेमारी की गई। EOU की विशेष टीम ने शनिवार को पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति DA मामले में यह कार्रवाई की गयी है। 


बता दें कि जेल अधीक्षक बिधु कुमार के बेऊर जेल स्थित कार्यालय और आवास के अलावे गोला रोड के पास मौजूद निजी आवास, बिहटा के पास विशनपुरा स्थित पैतृक घर के अलावे मोतिहारी और रक्सौल में एक-एक ठिकानों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान उनके ठिकानों से बड़ी संख्या में जमीन जायदाद के निवेश से लेकर अन्य कई तरह के कागजात बरामद हुआ है। जब्त किये गये कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस-किस मद में कितनी अवैध राशि का निवेश किया गया है। 


विधु कुमार बेऊर जेल से पहले कटिहार,पूर्णिया,मधुबनी जेलों के भी अधीक्षक रह चुके हैं। बिधु कुमार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने के साक्ष्य मिले हैं। अब तक की जांच में यह बात भी बात सामने आई है कि मोतिहारी के एक बिल्डर नीरज कुमार सिंह की कंपनी श्रीकलश आवास डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल में विधु कुमार की दूसरी पत्नी निदेशक हैं। वह सितंबर 2023 में कंपनी की निदेशक बनी थी इनके माध्यम से काराधीक्षक की काली कमाई के बड़े हिस्से का निवेश किया गया है।


इसकी बदौलत ही नीरज और उसकी कंपनी का लेनदेन कुछ ही वर्षों में करोड़ों रुपये का हो गया है। EOU की टीम जब मोतिहारी स्थित नीरज के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची, तो वह पहले ही फरार हो चुका था उसकी तलाश शुरू कर दी गई है ताकि उससे अवैध कमाई से जुड़े पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा सके। इसके अलावे रक्सौल में विधु कुमार के सीए कमल मसकरा के ठिकाने पर भी की गई छापेमारी छापेमारी के दौरान CA की भी एक कंपनी का पता चला है जिसमें उसके निवेश की जानकारी मिली है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें