ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिग ब्रेकिंग: गुस्साए छात्रों ने बीजेपी कार्यालय पर बोला हमला, तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों ने आक्रोश ने उग्र रूप ले लिया है। यहां गुस्साए छात्रों ने बीजेपी जिला कार्यालय पर हमला बोल दिया ह

बिग ब्रेकिंग: गुस्साए छात्रों ने बीजेपी कार्यालय पर बोला हमला, तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों ने आक्रोश ने उग्र रूप ले लिया है। यहां गुस्साए छात्रों ने बीजेपी जिला कार्यालय पर हमला बोल दिया है। आक्रोशित छात्रों ने बीजेपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दिया है। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने कार्यालय में रखे फर्नीचर और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पूरे कार्यालय को आग के हवाले कर दिया है।


बीजेपी कार्यालय को आग लगाने के बाद छात्र मौके से फरार हो गए हैं। अगलगी के कारण कार्यालय में रखे सभी कागजात एवं 300 कुर्सियां सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता बीजेपी कार्यालय पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान होने की संभावना है। बीजेपी नेताओं ने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है।


दरअसल, सेना बहाली की नीति में मोदी सरकार ने जो बदलाव किया उसे लेकर देश भर में भारी बवाल मचा हुआ है। मोदी सरकार की तरफ से अग्निपथ योजना की शुरुआत किए जाने का विरोध सबसे पहले बिहार से शुरू हुआ और अब बिहार के लगभग हर जिले में सरकार की नीति के खिलाफ युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। बक्सर, आरा, सिवान, जहानाबाद, छपरा, मुंगेर, कैमूर, नवादा और सहरसा तमाम जिलों में युवा रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के हंगामे के कारण रेल और सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सुबह से ही प्रदर्शनकारी छात्र अग्निपथ योजना के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता