ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

भूमि विवाद में खुनी खेल, किशोरी की गला दबाकर युवक ने की हत्या

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक महिला

भूमि विवाद में खुनी खेल, किशोरी की गला दबाकर युवक ने की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत नाजुक बनी है। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को खत्म करने के लिए लैंड सर्वे का कार्य शुरू करने जा रही है। इसके बावजूद जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जमीन को लेकर हत्याओं का सिलसिला जारी है। ताजा मामला नालंदा के करायपरशुरय थाना क्षेत्र सुरजन चक गांव की है। जहां कई सालों से गोतिया के बीच चले आ रहे जमीन विवाद ने बीती रात खूनी रूप ले लिया। 


बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की किशोरी की गला में पहने माला से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सोतर प्रसाद की 14 वर्षयीय पुत्री डॉली कुमारी के तौर पर की गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि खेत को लेकर दो महीने से गोतिया के साथ विवाद चल रहा था, बीती रात दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली गलौज किया, जिसका विरोध करने पर मारपीट की और डॉली कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद करायपरसुराय के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार यादव ने बताया कि एक पक्ष की 45 वर्षीय महिला अर्चना देवी गंभीर रूप से जख्मी है। वहीं एक किशोरी की मौत हो गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।