ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

भूमि विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, खिड़की से मारी गोली; अब जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : बिहार में हत्या और अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोग की हत्या की जा रही है। सरेआम लोगों के मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी

भूमि विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, खिड़की से मारी गोली; अब जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में हत्या और अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोग की हत्या की जा रही है। सरेआम लोगों के मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में एक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, बिहार में भूमि विवाद से जुड़ी हत्या कोई नई बात नहीं है। आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में संपत्ति और भूमि विवाद के कारण 59 फीसदी हत्याएं हुईं। बिहार में पांच में से एक हत्या का कारण संपत्ति और भूमि विवाद था। बुधवार की रात्रि रामनगर थाना के चूड़ीहरवा में जमीनी विवाद को लेकर भसुर के पुत्रों ने सगी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


उधर, मृतक सुनरपति देवी के पति सरयू राय ने बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने परिवार के साथ सोया था। तभी भाई के लड़कों ने खिड़की से गोली मारकर मेरी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।