ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

भूमि विवाद में 8 साल के बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में मातम का माहौल

MUNGER : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठाते रहते हैं। इसके बाद भी

भूमि विवाद में 8 साल के बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। राज्य के अंदर आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठाते रहते हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रसाशन की तत्परता नजर नहीं आ रही है। इस बीच अब खबर मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है कि यहां एक नाबालिग बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, मुंगेर के धरहरा स्थित लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खरांट गांव में आठ वर्षीय बच्चे की ईंट से कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक रवीन सदा खरांट गांव निवासी स्व. संजय सदा का बेटा था। रवीन दो दिनों से लापता था। जब गांव का एक व्यक्ति गांव के ही एक अर्द्धनिर्मित मकान से जलावन की लकड़ी निकालने गया तो वहां बालक का शव देख उसने शोर मचाया। उसके बाद परिवार वालों और गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 


बताया जा रहा है कि, परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे के परिजनों ने गांव के ही एक 15 साल के किशोर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित किशोर को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने आरोपित किशोर व उसकी मां को हिरासत में ले लिया और जख्मी किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। 


उधर, इस एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में किशोर व उसकी मां से पूछताछ की जा रही है। एक टीम गठित की गई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।धरहरा प्रखंड के लडैयाटांड थानान्तर्गत खरांट गांव में ढाई कट्ठा जमीन के लिए आठ वर्षीय बालक रवीन सदा की हत्या कर दी गई।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें