ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

‘मां-बाप भी मैं..भाई भी मैं..तुम दोनों बहनों की शादी कराउंगा’..पवन सिंह ने किया प्रॉमिस

Bihar News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने औरंगाबाद में मृतक प्रिंस के परिवारवालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है। पवन सिंह ने प्रिंस की दोनों बहनों की शादी का खर्च उठाने का भी वादा किया है।

pawan singh
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह औरंगाबाद के ओबरा के बेल गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्रिंस के परिवारवालों से मुलाकात की। आपको बता दें कि बीती 10 जनवरी को प्रिंस की हत्या कर दी गई थी। पवन सिंह से मिलते ही परिवार के लोग उनके गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे। 


प्रिंस के परिवारवालों का दुख देखकर पवन सिंह भावुक हो गये। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी और प्रिंस की दोनों बहनों की शादी का खर्च उठाने का वादा भी किया। उन्होंने दोनों बहनों से वादा किया कि अब से मां-बाप भी मैं हूं, तुम्हारा भाई भी मैं हूं, तुम दोनों बहनों की शादी मैं कराउंगा।


पवन सिंह ने ये भी आश्वासन दिया कि वो जिला प्रशासन से प्रिंस के गुनहगारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग करेंगे। आपको बता दें कि 10 जनवरी को प्रिंस फुटबॉल मैच देखकर घर वापस आ रहा था। तभी लसडा मोड़ के पास 30-40 लोगों ने उसपर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।