ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

BIHAR: फर्स्ट बिहार की ख़बर का फिर हुआ बड़ा असर, भोजपुर SP ने एक दारोगा और होमगार्ड के 2 जवानों को किया सस्पेंड

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर फर्स्ट बिहार की खबर का असर दिखा। भोजपुर एसपी राज ने जांच के बाद ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और दो होमगार्ड के जवानों को तत्काल निलंबित कर दिया।

बिहार
3 पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: एक बार फिर से फर्स्ट बिहार के ख़बर का बड़ा असर हुआ है। जहां पुलिस द्वारा ट्रक वालों से अवैध रूप से पैसा वसूली का वीडियो वायरल मामले में भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने तत्काल एक दरोगा और दो होमगार्ड के जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के इस कार्रवाई के बाद से भोजपुर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। दरअसल भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनभावन चेक पोस्ट के समीप आज सुबह बालू और गिट्टी लड़े ट्रकों से अवैध वसूली कर उन ट्रकों को छोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। 


जिसके बाद से फर्स्ट बिहार ने एक खबर प्रसारित की थी, जिसके बाद से भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थें। जांच के बाद ये मामला सही पाया गया। जिसके बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और दो होमगार्ड के जवानों को तत्काल निलंबित कर दिया। जिसके बाद से भोजपुर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता