ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में आसमान से बरसी आफत, वज्रपात से 11 लोगों की मौत

PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है. शनिवार को बिजली गिरने से अबतक 11 लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से भोजपुर के आरा में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है.  शनिवार  को बिजली गिरने से अबतक 11  लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से  भोजपुर के आरा में 6, सासाराम के 3, छपरा और बक्सर में एक-एक की जान गई है. वहीं 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं. 

 छपरा में 5, बक्सर में 4, आरा में 3 और सीवान में 4 लोग झुलस गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे तो वहीं कुछ पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए छुपे थे. जहां ये वज्रपात की चपेट में आ गए. मरने वालों के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.  

बता दें कि पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, छपरा, सीवान, सुपौल समेत कई जिलों  भारी बारिश हो रही है,   इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई.तेज बारिश के कारण पटना के कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, कदमकुआं, पटना सिटी, बोरिंग रोड, श्रीकृष्णापुरी, श्रीकृष्णा नगर, पुनाईचक और शिवपुरी इलाकों में पानी भर गया.