ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

विधान परिषद चुनाव : मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे अधिकारी, पुल से नीचे जा गिरी स्कॉर्पियो

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रहा है, जहां विधान परिषद चुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान बूथों के निरीक्षण पर निकले पदाधिकारियों से भरी स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिर गई। घटना के बाद मौक

विधान परिषद चुनाव : मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे अधिकारी, पुल से नीचे जा गिरी स्कॉर्पियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रहा है, जहां विधान परिषद चुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान बूथों के निरीक्षण पर निकले पदाधिकारियों से भरी स्कॉर्पियो पुल से नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार जिला बाल सर्वेक्षण पदाधिकारी बिनोद कुमार ठाकुर, पीरो थानाध्यक्ष रामविलास प्रसाद समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा तरारी थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी नहर रोड बंधवा पुल पर हुआ है।


बताया जा रहा है कि सभी अधिकारी चुनाव कार्य में लगे हुए थे और विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान अधिकारियों को लेकर स्कॉर्पियो चालक जैसे ही तरारी थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी नहर रोड बंधवा पुल के पास पहुंचा, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।


हादसे में पीरो इंस्पेक्टर रामविलास प्रसाद का बायां हाथ टूट गया है वहीं मजिस्ट्रैट के सिर में गंभीर चोट आई है। आनन- फानन में सभी को इलाज के लिए तरारी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता