ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

थाने में जहर खाने वाली महिला सिपाही की PMCH में मौत, सुबह में पति ने छोड़ा था थाने कुछ ही देर में मिली सुसाइड की खबर

ARA : शुक्रवार को आरा शहर के टाउन थाना में जहर खाने वाली महिला सिपाही की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान नवादा थाना इलाके के तिलकनगर, कतिरा रोड निवासी राहुल शर्मा क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : शुक्रवार को आरा शहर के टाउन थाना में जहर खाने वाली महिला सिपाही की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान नवादा थाना इलाके के तिलकनगर, कतिरा रोड निवासी राहुल शर्मा की पत्नी रिचा शर्मा के रुप में हुई है. 

ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही के जहर खाकर खुदकुशी किए जाने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि रिचा बिहार पुलिस में 2015 में बहाल हुई थी और अभी पुलिस लाइन आरा में दंगा निरोधक दस्ता में कार्यरत थी. शुक्रवार की दोपहर विधि व्यवस्था को लेकर साथी सिपाहियों के साथ रिचा को भी ड्यूटी पर टाउन थाना भेजा गया था. जहां वह वैन से उतरने के बाद थाना के छत पर चली गई और सल्फास की गोलियां खा ली. भोजपुर एसपी ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है. 

रिचा की शादी इसी साल आरा  के तिलक नगर कतिरा रोड निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी. उसके परिजनों ने बताया कि रिचा घर से ठीक हालत में थाना गई थी. उसके पति ही उसे थाना छोड़ने नौ बजे गए थे, पर थाने में ऐसा क्या हुआ की उसने जहर खा लिया.