ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

प्रदेश को 'उड़ता बिहार' बनाने की थी तैयारी, STF और भोजपुर पुलिस ने 2 तस्करों को आरा से दबोचा, 5 करोड़ की हेरोइन भी बरामद

गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 2 किलो 107 ग्राम हेरोइन, एक लग्जरी कार और 1 लाख 27 हजार 490 रुपए नगद के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सामान को भी जब्त किया गया है। पुलिस को यह सफलता आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला स्थित कुर्मी टोला में मिली है।

bihar
बिहार STF की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है। जहां भोजपुर में पटना से आई STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार STF और भोजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में करीब 5 करोड़ रुपए की हेरोइन और करीब डेढ़ लाख रूपये बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने अंतराज्यीय तस्करी गिरोह में शामिल दो तस्करों को मौके से दबोचा है। 


गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 2 किलो 107 ग्राम हेरोइन, एक लग्जरी कार और 1 लाख 27 हजार 490 रुपए नगद के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण सामान को भी जब्त किया गया है। पुलिस को यह सफलता आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला स्थित कुर्मी टोला में मिली है। जिसका खुलासा आरा सदर एएसपी परिचय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। गिरफ्तार हेरोइन तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला के कुर्मी टोला निवासी अंकुश कुमार और उसी मुहल्ला के पासवान टोली निवासी इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। जबकि पुलिस ने तीसरे तस्कर के‌ अनुसंधान के तौर पर छानबीन किए जाने का हवाला देते हुए नाम को गुप्त रखते हुए बताया कि जिस घर से हेरोइन की खेप को बरामद किया गया है उस घर का मकान मालिक अभी फरार है और उसे भी पुलिस बहुत जल्द गिरफ्ता कर लेगी। 


मकान मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर आरा में मादक पदार्थ की बड़ी तस्करी का खुलासा करते हुए आरा सदर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शुक्रवार को करीब 2 किलो 107 ग्राम हिरोइन बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने इस तस्करी में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और मौके से 1 लग्जरी कार, 2 मोबाइल ,तस्करों का आधार कार्ड, पैनकार्ड,1 एटीएम,4 पासबुक,4 चेकबुक और 1 लाख 27 हजार 490 रूपये कैश बरामद किया है। 


पकड़े गए अभियुक्तों का नाम अंकुश कुमार और इंद्रजीत कुमार है जो अनाइठ मुहल्ले के रहने वाले हैं,पुलिस ने जहां से हिरोइन बरामद किया है उस घर के मालिक को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सबसे पहले गुप्त सूचना के आधार पर अनाइठ मुहल्ले में छापेमारी करते हुए लग्जरी कार से 1 किलो हिरोइन को बरामद किया। फिर इनके निशानदेही पर एक अन्य घर से 1 किलो के आसपास हेरोइन को बरामद किया गया। उस घर के जो मालिक है उनको भी अभियुक्त बनाया गया है। यह कांड अनुसंधान अंतर्गत है और बातें निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक ये हिरोइन की खेप यूपी के गाजीपुर से बिहार के आरा लाया गया था। इस माल को कहां कहां किसको किसको बिक्री करने वाले थे,इसका पता लगाया जा रहा है, पुलिस जल्द ही इस नेक्सस में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिन्हित करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

प्रदेश को उड़ता बिहार बनाने की थी तैयारी, बिहार STF और भोजपुर पुलिस ने दो तस्करों को आरा से दबोचा, 5 करोड़ की हेरोइन भी जब्त


पंजाब की तर्ज पर बिहार मादक पदार्थ के सेवन में अब उड़ता बिहार बन रहा है। जहां पुलिस लागातार मादक पदार्थ और उसके तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके गिरोह की धड़पकड़ भी कर रही है। इसी सिलसिले में बिहार के आरा में भी मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता