ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Bihar crime : श्राद्धकर्म में खाना खिला रहे किशोर की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आ

Bihar crime : श्राद्धकर्म में खाना खिला रहे किशोर की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां श्राद्धकर्म के भोज खिला रहे एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है.


जानकारी के मुताबिक, आरा में मंगलवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब श्राद्धकर्म के भोज में खाना चला रहे हैं एक किशोर को अचानक हथियार बंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है। 


वहीं, इस खुनी वारदात के पीछे का कारण क्या है? यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार किशोर को गोली किसने और क्यों मारी है? इधर गोलीबारी में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही सदर एएसपी परिचय कुमार और स्थानीय थाना के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। 


इस घटना के मृतक की पहचान  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी शिव प्रसन्न राय उर्फ यादव के 12 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार है,जो 8 वीं कक्षा का छात्र था.जानकारी के मुताबिक किशोर अपने मौसी के सास के निधन के उपरांत श्रद्धाकर्म में शामिल होने के लिए अलीपुर गांव गया हुआ था,जहां देर रात वो श्राद्धकर्म के भोज में खाना चला रहा था,तभी किसी ने अचानक उसे गोली मार दी,जिससे वो खुन से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। 


जबकि गोली लगने की खबर मिलते ही वहां अफ़रा-तफ़री मच गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल लाया.लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर की मां शिवमुनि देवी ने बताया कि उनका बेटा रितिक अपने मौसी के सास के निधन पर आयोजित श्राद्धकर्म भोज में शामिल होने के लिए गया था,इसी बीच जब वो पंगत पर बैठे लोगों को खाना चला चला रहा था,तभी किसी ने उसे गोली मार दी और उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला कौन था और उसने किस वजह से मेरे बेटे को गोली मारा है,इसका मुझे पता नहीं है। 


इधर, खुनी वारदात के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे आरा सदर एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि भकुरा गांव के रहने वाले एक किशोर रितिक कुमार को उसके मौसी के ससुराल अलीपुर में आयोजित श्राद्धकर्म के कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है,मृतक के शरीर को देखने से पता चल रहा है की गोली उसे काफी करीब से मारी गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है और उसकी शिनाख्त भी कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता