ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सेल्फी के चक्कर में डूबीं एक ही गांव की महिला समेत चार लड़कियां, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ARA : भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पत्थरवा घाट पर शनिवार की शाम सोन नदी में जिउतिया स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक नवविवाहिता समेत चार युवतियां डूब गयीं

सेल्फी के चक्कर में डूबीं एक ही गांव की महिला समेत चार लड़कियां, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पत्थरवा घाट पर शनिवार की शाम सोन नदी में जिउतिया स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक नवविवाहिता समेत चार युवतियां डूब गयीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेल्फी लेने के दौरान एक युवती पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी। इसके बाद एक-दूसरे को पकड़ने के चक्कर में चारयुवतियां डूब गयी। देर रात तक इनकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद तीन लोगों का शव बरामद किया गया है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी चांदी स्थित अपने घर से बहियारा स्थित पत्थरवा घाट आये थे। इसी दौरान सभी सोन नद में स्नान करने उतर गई। इसी बीच अचानक सभी गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वे डूबने लगी एक दूसरे को पकड़ कर खिंचने की कोशिश करने लगीं लेकिन एक के बाद एक सभी गहरे पानी में चली गयी और नदी की तेज धार की वजह से डूब गए। 


वहीं, इस घटना को लेकर आज सुबह से ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नासरीगंज कोइलवर मुख्य मार्ग के चांदनी चौक के पास मृतकों के शव को रख आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि- एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिलने के बाबजूद  घटनास्थल पर क्यों नहीं आए। क्या इसी तरह की अनदेखी करने को लेकर इन्हें तैनात किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, इस घटना में मृतकों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की दो बेटियां 16 वर्षीय चंद्रावती कुमारी और 15 वर्षीय सुमन कुमारी है। इसके साथ ही कुंजनटोला चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री अनिता कुमारी और रिश्ते में साला की बेटी और उदवंतनगर के करवां मिल्की निवासी दशरथ यादव की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारीभी डूब गई।