ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरा में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार की मौत हो गई है. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जा

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सेवादार की मौत हो गई है. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. 

घटना संदेश थाना के अखगांव का है. जहां तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने साइकिल सवार 65 साल के वृद्ध को रौंद दिया. इस हादसे में मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. मृतक संदेश में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सेवादार था. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. 

सेवादार के मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग सड़क पर आ गए और सहार सक्कड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने में जुटी है. वहीं गुस्साए लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K.K SINGH

FirstBihar संवाददाता