ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

आरके सिंह का सुझाव: पवन सिंह फिर से भाजपा में शामिल हों, विपक्ष पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को फिर से बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी और पार्टी पर विपक्ष के आरोपों को लेकर अपनी राय रखी।

बिहार
BJP ज्वाइन करें पवन सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा शहर के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शनिवार को आरा के नागरी प्रचारणी सभागार में चंद्रवंशी जिला सम्मेलन में शामिल हुए। लगभग छह महीनों के बाद आरके सिंह का आरा आना हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 


कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों का खूब चर्चा किया। साथ ही एसआईआर को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा। आरके सिंह ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है। जबकि वोटर कार्ड से नाम कटने या जोड़ने की प्रक्रिया बीएलओ और जिला पदाधिकारी तक ही सीमित रहता है। 


वहीं पवन सिंह पर लगातार विवादित बयान देने वाले आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा कि पवन सिंह को फिर से बीजेपी ज्वाइन कर लेना चाहिए। वो आए थे हमारे यहां उन्होंने बताया कि उनके साथ क्या क्या हुआ। उनको पहले टिकट दे दिया गया था। उसके बाद उनको वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया गया फिर बोला गया कहीं और से टिकट मिलेगा तो नहीं मिला। इसपर आदमी को थोड़ा दर्द होता है। जब उन्होंने बताया तो मैं समझा। वहीं आरके सिंह ने कहा कि पवन सिंह को फिर से भाजपा के साथ रहना चाहिए। यानी भाजपा ज्वाइन कर लेना चाहिए।

टैग्स