ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

RJD विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने फरार घोषित किया, नाबालिग से रेप का है आरोपी

ARA : नाबालिग से रेप के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बहुचर्चित सेक्स कांड में संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव लगातार फरार चल रहे हैं और अब

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

ARA : नाबालिग से रेप के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बहुचर्चित सेक्स कांड में संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव लगातार फरार चल रहे हैं और अब आरा की स्पेशल पॉस्को कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। भोजपुर के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉस्को कोर्ट के विशेष जज आरके सिंह ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया। 

कुर्की के बाद भी हाजिर नहीं हुए विधायक

नाबालिग से रेप का आरोपी अरुण यादव लगातार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट, इश्तेहार और चल-अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती भी की जा चुकी है लेकिन बावजूद इसके विधायक अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने आरजेडी विधायक को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को भी नोटिस भेजा था। अब कोर्ट ने विधायक अरुण यादव के खिलाफ स्थाई वारंट जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। 


कई आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार

बहुचर्चित सेक्स कांड में पुलिस ने विधायक अरुण यादव को फरार दिखाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। इस कांड में इंजीनियर अमरेश सिंह और सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता देवी और सुजीत कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी भी की गई। जुलाई 2019 में एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे पटना में जबरन देह व्यापार के धंधे में शामिल कराया गया। उसे अनीता देवी और सुजीत कुमार विधायक अरुण यादव के पास लेकर गए थे। जहां उसके साथ गंदा काम किया गया इस मामले में 6 सितंबर को पीड़िता का फिर से बयान दर्ज हुआ था जिसके बाद विधायक अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही विधायक अरुण यादव फरार है।

टैग्स