ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बंगाल से प्रयागराज जा रहे दो लोगों को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, आरा में भी फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 की गयी जान

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बंगाल से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
सड़क हादसे में मौत
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब मामला आरा ओर सासाराम से निकलकर सामने आया है। जहां अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। 


दरअसल, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोगों के बीच होड़ मची है। इस दौरान कई जगहों से सड़क दुर्घटना में लोगों के मरने की दुखद खबरें भी सामने आ रही हैं। अब  सासाराम में सोमवार की सुबह एक ऐसा ही भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बंगाल से प्रयागराज जा रही एक बोलेरो गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा 9 लोगों के घायल की सूचना है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि बंगाल के बाकुरा जिला निवासी बोलेरो से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें हरी सरोदार (48) व बंशी मंडल की मौत हुई है। वहीं नौ व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


इधर, भोजपुर जिला का मुख्यालय आरा से भी सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत की खबर निकल कर सामने आ रही है। भोजपुर में तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने दो राहगीरों को जोरदार टक्टर  मारी है। इस  हादसे में दोनों राहगीरों की मौके पर मौत हो गई। यह  मामला पटना -बक्सर फॉर लाइन के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधा फॉर लाइन का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।