ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के बाद अब इस जिले में गंगा में चार लोग डूबे : स्नान करने के दौरान हादसा

ARA : पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की खबर है। एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला ही रही थी कि इसी बीच भोजपुर के आरा में गंगा दशहर

पटना के बाद अब इस जिले में गंगा में चार लोग डूबे : स्नान करने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA : पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की खबर है। एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला ही रही थी कि इसी बीच भोजपुर के आरा में गंगा दशहरा के मौके पर स्नान करने गए चार लोगों के गंगा में डूबने की खबर आ रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता चारों लोगों की नदी में तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद है।


जानकारी के अनुसार गंगा दशहरा के मौके पर बहोरनपुर थानाक्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ ने लगी थी। सैकड़ों लोग गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान चार लोगों के गंगा मे डूबने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद लापता चारों लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


गंगा में डूबे सभी चार लोग बिहियां थानाक्षेत्र के खरौनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चारों की पहचान दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड के रूप में हुई है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण चारों को तलाश करने में परेशानी आ रही है हालांकि एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय गोतोखोरों की टीम भी नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता