ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशBihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देशNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशBihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...शादी के 5 दिन बाद 4 माह की प्रेग्नेंट निकली दुल्हन, पति के छोड़ने के बाद मामला पहुंचा थानेबिहार में निजी स्कूलों पर नकेल: फीस और यूनिफॉर्म को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश

“पूजा-पाठ के साथ कर्म और शिक्षा भी जरूरी”..आरा में बोले "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आरा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शिक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकता है।

बिहार न्यूज
बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आरा में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर शिक्षा, सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के साथ कर्म और शिक्षा भी बेहद जरूरी है। मुकेश सहनी ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकता है।


10 मई से 15 मई तक आयोजित इस यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने शिक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि "आरक्षण की लड़ाई हम लोग लड़ रहे हैं और यह लड़ाई सामाजिक न्याय की लड़ाई है। आज अगर आरक्षण मिल गया होता तो हमारा समाज बहुत आगे बढ़ चुका होता।"  


उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा बेहद जरूरी है और हर माता-पिता को अपने बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है और विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के समाज आगे नहीं बढ़ सकता और नई पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है।  


पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोगों से एकजुट रहने और सामाजिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने का भी आह्वान किया। सभा में मौजूद समर्थकों ने उनके संबोधन का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांव में सड़क नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कोशिश होगी कि यहां जल्द सड़क बने। सभा में मौजूद लोगों ने उनके भाषण का समर्थन किया और कई बार तालियों से उनका स्वागत किया।

टैग्स

संबंधित खबरें