ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

लॉकडाउन में प्रेमी के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां, पुलिस ने कहा- आशिक के साथ रहना चाहती है

ARA : लॉकडाउन में कई अवैध रिश्तों के खुलासे हो रहे हैं. पति या पत्नी के किसी गैर मर्द या औरत के साथ अनैतिक संबंधों का पर्दाफाश हो रहा है. ऐसे ही एक मामले का आरा में खुलासा हुआ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : लॉकडाउन में कई अवैध रिश्तों के खुलासे हो रहे हैं. पति या पत्नी के किसी गैर मर्द या औरत के साथ अनैतिक संबंधों का पर्दाफाश हो रहा है. ऐसे ही एक मामले का आरा में खुलासा हुआ है. जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. प्रेम संबंध के इस मामले में पुलिसवाले भी उलझन में पड़ गए हैं. पुलिस इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है.


मामला आरा नवादा थाना इलाके की है. जहां चंदवा इलाके के रहने वाले एक शख्स के साथ दो बच्चे की मां फरार हो गई है. नवादा थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार के साथ बातचीत में बताया कि महिला अपने आशिक के साथ रहना चाहती है. उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं. इसका ससुराल अरवल जिला में बताया जा रहा है. जबकि इसका मायके संदेश थाना इलाके के एक गांव में है.


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि 5 साल पहले अरवल जिले के एक गांव में महिला की शादी हुई थी. इसका पति इलेक्ट्रॉनिक काम करता है. प्रेमी के साथ अवैध रिश्ता होने के कारण महिला बीती देर रात उसके साथ फरार हो गई थी. भागने के दौरान दोनों आरा स्टेशन के आसपास पकड़े गए. नवादा थाना में दोनों को रखा गया है.


पत्नी की बरामदगी की खबर सुनते ही ससुराल वाले भी नवादा थाना पहुंचे हैं. पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता है. परंतु दूसरी और दो बच्चे की मां अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि जिस लड़के के साथ महिला फरार हुई है. दरअसल उस लड़के का ननिहाल महिला के ससुराल वाले गांव में ही पड़ता है. माना जा रहा है कि ननिहाल आने-जाने के क्रम में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों कोरोना संकट के लॉकडाउन में भी जान जोखिम में डालकर घर से फरार हो गए हैं.

टैग्स