ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कोईलवर पुल का उद्घाटन 14 मई को होगा, नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

PATNA : सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लोगों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। राजधानी पटना से शाहाबाद होते हुए उत्तरप्रदेश आना-जाना अब और आसान होगा। पटना और भोजपुर

कोईलवर पुल का उद्घाटन 14 मई को होगा, नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ
Editor
2 मिनट

PATNA : सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लोगों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। राजधानी पटना से शाहाबाद होते हुए उत्तरप्रदेश आना-जाना अब और आसान होगा। पटना और भोजपुर को जोड़ने वाला सोन नदी पर बना कोईलवर पुल का दूसरा यानी डाउनस्ट्रीम लेन भी बनकर तैयार हो गया है। 14 मई को इस लेन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। इस पुल का अपस्ट्रीम वाला लेन 10 दिसंबर 2020 को चालू हो चुका है।


कोईलवर में बने पुराने अब्दुलबारी पुल के उत्तर में ही समानांतर 1.528 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े सिक्स लेन पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल का शिलान्यास 22 जुलाई 2017 को आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया था। 


पटना से दक्षिण बिहार समेत उत्तरप्रदेश के कई जिलों को सीधे सड़क मार्ग से जोड़ने के कारण यह कोईलवर पुल इस इलाके के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। पुराने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए ही सोन नदी पर नए पुल का निर्माण किया गया है। छह लेन पुल के एक लेन की चौड़ाई 16 मीटर है। पुल सह एप्रोच रोड को बनाने में 825 करोड़ खर्च किया गया है। पुल के एक लेन का उद्घाटन 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई मंत्री और नेताओं की मौजूदगी में वर्चुअल तौर पर किया था।