ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी

कायमनगर में राजद नेत्री सोनाली सिंह ने महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: कायमनगर में महिला चौपाल का आयोजन सोनाली सिंह ने किया। राजद नेत्री ने इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया। वही महिलाओं ने उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और तेजस्वी यादव के हाथों को और मजबूत करने का वादा किया। 


बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर स्थित राम स्वरूप लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजद नेत्री सोनाली सिंह के नेतृत्व में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सोनाली सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया।


चौपाल के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि गांव में बीमार होने पर  प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी डॉक्टर अक्सर मरीजों को पटना रेफर कर देते हैं जिससे समुचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से वंचित रहने और विभागीय उदासीनता की शिकायत भी की।


महिलाओं का कहना था कि अक्सर वे अपनी समस्याओं को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पातीं लेकिन इस महिला चौपाल के माध्यम से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला। सोनाली सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या को पार्टी स्तर से उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारीकायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारीकायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारीकायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी