ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

गंगा कटाव से दहशत में मनी राय टोला के लोग, समाजसेवी सोनाली सिंह ने किया निरीक्षण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

भोजपुर जिले के मनी राय का टोला में गंगा कटाव से दहशत का माहौल है। समाजसेवी सोनाली सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से लापरवाही की जांच और कार्रवाई की मांग की।

Bihar
बाढ़ निरोधक कार्य में लापरवाही
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण कटाव लगातार तेज हो गया है। आरा सदर प्रखंड के इजरी पंचायत स्थित मनी राय का टोला भी अब इसकी चपेट में आ गया है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। कटाव की वजह से कई घरों को एहतियातन खाली कराया गया है।


कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने बुधवार को बड़हरा विधानसभा की समाजसेवी सोनाली सिंह पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाढ़ निरोधक कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जो काम जनवरी में  लगना चाहिए था वह काम मई और जून के बीच ही कर के छोड़ दिया गया। 


जनवरी में पानी की स्तर नीचे रहती है जिस काम अच्छा होता लेकिन ठेकेदार के द्वारा जब पानी की स्तर ऊपर आने लगा तो अधूरा काम कर छोड़ दिया गया। जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। ठेकेदार के खिलाफ आवाज उठाने पर ग्रामीणों को पुलिस केस और गिरफ्तारी की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की राशि खर्च होने के बावजूद धरातल पर संतोषजनक कार्य नहीं हो रहा है।


सोनाली सिंह ने गंगा कटाव स्थल का भी जायजा लिया और कहा कि ग्रामीणों का डर वाजिब है क्योंकि शाहपुर प्रखंड का जवईनिया गांव पहले ही गंगा में समा चुका है और अब मनी राय का टोला भी खतरे में है। उन्होंने जिला प्रशासन और डीएम तनय सुल्तानिया से मांग की कि बाढ़ निरोधक कार्य में हो रही अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा कायम रहे।,

टैग्स