ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

फर्जी प्रमाण पत्र के द्वारा प्रमोशन पाने वाले कई शिक्षकों पर गिरी गाज, किया गया शोकॉज, देखें पूरी लिस्ट

ARRAH : बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र से प्रमोशन पाने का मामला सामने आया है. गलत सर्टिफिकेट पर हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों और हेडमास्टरों से अलग-अलग शोकॉज किया गया

फर्जी प्रमाण पत्र के द्वारा प्रमोशन पाने वाले कई शिक्षकों पर गिरी गाज, किया गया शोकॉज, देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARRAH : बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र से प्रमोशन पाने का मामला सामने आया है. गलत सर्टिफिकेट पर हेडमास्टर के पद पर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों और हेडमास्टरों से अलग-अलग शोकॉज किया गया है. बता दें पूरे 33 शिक्षकों पर गाज गिरी है. 


यह मामला आरा जिले का है जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रेमचंद ने 33 शिक्षकों और हेडमास्टरों से शोकॉज किया है. अगर शोकॉज का जवाब सकारात्मक नहीं पाया गया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. बता दें इससे पहले 21 हेडमास्टरों का प्रमोशन रद्द किया जा चुका है. 


वहीं इस शोकॉज को लेकर शिक्षा विभाग के गलियारे में तरह-तरह की चर्चा चल रही है. जहां कुछ शिक्षकों का कहना है कि जब 21 शिक्षकों का प्रमोशन रद्द किया गया तो 44 की  सूची में से 23 अन्य से शोकॉज का क्या मतलब है जबकि दो बार पूर्व भी शोकॉज किया जा चुका है. इस मामले में एक शिक्षक ने बताया कि दरअसल आई वॉश है. कहा यहां सब कुछ गेम सेट किया जा चुका है, उसी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले पहले चरण में 16 शिक्षकों के प्रमोशन रद्द करने के बाद कुछ शिक्षक अधिकारी से मिले थे और वहीं बचाव के उपाय के तौर पर शोकॉज करने की रणनीति पर चर्चा हुई थी.  


जानकारी के अनुसार इन शिक्षकों से किया गया है शोकॉज, मनोज कुमार ठाकुर-उमवि बजरुहा उदवंतनगर, अब्दुल- फरीद मध्य विद्यालय हसवाडीह पीरो, सुरेश कुमार सिंह-उर्दू उमवि बगही बिहिया, विनोद राम-उमवि बलुआ आरा, रमेश कुमार-उमवि सारिपुर संदेश, मंजू कुमारी-उकमवि अनाइठ आरा। जय नारायण सिंह-मवि हसन बाजार पीरो, ददन चौधरी-उमवि कुसुमहा उदवंतनगर, अरुण कुमार सिंह-उमवि मोतीडीह पीरो, श्रीराम प्रसाद-उमवि शोभी डुमरा आरा, असदुल्लाह हैदर-उमवि भोपतपुर कोईलवर, संजय कुमार-उमवि जगवालिया आरा, मनोज प्रसाद-उमवि परमार टोला पीरो, नवल किशोर तिवारी-अमीरचंद कमवि आरा, गोरख उपाध्याय-उमवि पचरुखिया पीरो, अंगद कुमार-उमवि रामदेव छपरा हिन्दी आरा व श्याम नंदन प्रसाद-उमवि यादवपुर बिहिया.

टैग्स