ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डिस्ट्रिक जज ने भोजपुर SP को दिया आदेश, वीडियो कॉफ्रेंसिंग से कराए कैदी की पेशी

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। जिला जज पीसी चौधरी ने कोरोना वायरस पर सतर्कता को लेकर आदेश जारी किया है। उन्होनें भोजपुर पुलिस एसपी को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जेल से क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। जिला जज पीसी चौधरी ने कोरोना वायरस पर सतर्कता को लेकर आदेश जारी किया है। उन्होनें भोजपुर पुलिस एसपी को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जेल से कैदी या बंदियों की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की जाए साथ ही साथ कोर्ट में अभियुक्त को पेश करने के पहले उसका मेडिकल चेकअप कराया जाए।


भोजपुर के एसपी सुशील कुमार को निर्देश देते हुए जिला जज पीसी चौधरी ने कहा है कि आरा कोर्ट से जेल भेजे जाने से पहले कोर्ट में थर्मल चेकिंग के बाद ही कैदी को जेल भेजा जाए। उन्होनें बताया कि कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कोर्ट में कैदियों या बंदियों को फिजिकली पेश करने के बजाए वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए उनकी सुनवाई की जा रही है। वहीं उन्होनें कहा कि कोर्ट में किसी अभियुक्त को पेश करने के पहले उसका मेडिकल चेकअप कराया जाए और मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ उसे कोर्ट में प्रोड्यूस किया जाए।


जिला जज पीसी चौधरी ने कहा कोर्ट में भी सभी को सेनेटाइज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम आकर सेनेटाइज कर रही है। उन्होनें कहा कि हमने आइसोलेशन में भी सफलता पायी है।वकीलों को कहा गया है कि जिनका काम कोर्ट में नहीं है वे कोर्ट पहुंचने से बचे। वहीं कैदियों के इलाज के संबंध में उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस के लक्षण वाले कैदियों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज कराने का निर्देश दिया गया है। 



रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता