ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चिराग पासवान ने आरा में कर दिया ऐलान, कहा..बिहार के लिए नहीं बल्कि बिहारियों के लिए लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

चिराग पासवान ने कयासो पर विराम लगाया दिया है। अब उन्होंने खुद इस बात की घोषणा कर दी है कि वो बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ंगे। सांसद, केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद वो अब विधायक का चुनाव लड़ेंगे।

bihar
कयासो पर लगा विराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार के सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है जहां लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी घोषणा कर दी है। सांसद चिराग पासवान अब विधायक का चुनाव लड़ेंगे। आरा में इस बात की घोषणा करते हुए चिराग पासवान ने कह दिया है कि बिहार के लिए नहीं बल्कि बिहारियों के लिए बिहार विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ूंगा। 


आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में लोजपा रामविलास के नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। वही एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। चिराग पासवान ने आज क्लीयर कर दिया है कि हां मैं बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूगा। मैं बिहार के लिए नहीं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा। मेरा गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। 


चिराग ने वादा किया कि बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर रहेंगे। आगे कहा कि मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया था। तब यहां की जनता ने मेरा साथ दिया। बिहार की जनता ही मेरा परिवार है, ऐसे में अब यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं। यह भी आप पर ही छोड़ता हूं। आप जहां से बोलेंगे हम वहां से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग ने आगे कहा कि लोग भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं। मुझे और मेरी पार्टी खत्म करने की साजिश रची गई थी।

टैग्स
चिराग पासवान ने आरा में कर दिया ऐलान, कहा..बिहार के ल… | FirstBihar