ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार: ठनका गिरने से दो महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHOJPUR : बिहार में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. इसी बीच भोजपुर जिले के अलग–अलग थाना क्षेत्रों से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. खेत मे रोपनी करने

बिहार: ठनका गिरने से दो महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : बिहार में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. इसी बीच भोजपुर जिले के अलग–अलग थाना क्षेत्रों से तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है. खेत मे रोपनी करने के दौरान ठनका गिरने से दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, दो महिला व किशोरी समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सहार थाना क्षेत्र के ननौर गांव निवासी पप्पू शर्मा की 44 वर्षीया पत्नी शारदा देवी एवं उसी गांव के निवासी रामानुज राम की 40 वर्षीया पत्नी भागमानो देवी और ख्वासपुर ओपी अंतर्गत ख्वासपुर हरी के टोला निवासी दीनानाथ यादव के 40 वर्षीय पुत्र फागू यादव शामिल है. जबकि झुलसे लोगों में ननौर गांव निवासी शिवनाथ पासवान की 33 वर्षीया पत्नी अतिसुंदरी देवी, हबीब अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी जमीला खातून एवं 15 वर्षीय पुत्री शहानु खातून शामिल हैं.


घटना के बारे में मृतका शारदा देवी के पति पप्पू शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर सभी महिलाएं गांव में ही स्थित खेत में रोपनी कर रही थी. उसी दौरान अचानक ठनका उन लोगो पर गिर पड़ा, जिसमें शारदा देवी एवं भागमानो देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं अतिसुंदरी देवी,जमीला खातून एवं शहानु खातून बुरी तरह झुलस गई. जिसके बाद उन्हें परिजनों द्वारा अरवल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.


वहीं, ख्वासपुर ओपी अंतर्गत ख्वासपुर हरी के टोला गांव निवासी दीनानाथ यादव के 40 वर्षीय पुत्र फागू यादव की भैंस चराने के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई. बताया जाता की फागू अपने भैंसों को लेकर गांव के ही बधार में चराने गए थे, तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात होने लगा जैसे ही छिपने की कोशिश की तभी ठनका गिरने से बुरी तरह झुलस गए और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टैग्स