ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: तेज रफ्तार बस ने शख्स को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

ARA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बस से सड़क से ग

बिहार: तेज रफ्तार बस ने शख्स को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बस से सड़क से गुजर रहे एक युवक को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव मोड़ के पास की है।


मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव निवासी कन्हैया तिवारी के 40 वर्षीय बेटे कृष्ण तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा आइसक्रीम बेंचने का काम करता था। शुक्रवार को वह आइसक्रीम का ठेला लेकर घर से निकला था, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने बस चालक को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने ड्राइवर पर जमकर लात घूंसे बरसाए। किसी तरह से पुलिस आरोपी ड्राइवर को लोगों से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीचो-बीच रखकर जाम कर दिया।


जाम के कारण सड़क के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मौके पर पहुंचे चरपोखरी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और अन्य पुलिस जवानों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उदर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता