ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News : जहानाबाद के बाद अब इस जगह हुई करीब दो दर्जन कौओं की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे लोग

Bihar News : भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक साथ लगभग 18 से 20 कौआ के मरने से गांव में हड़कंप मच गया.

Bihar News
बर्ड फ्लू के कौओं की मौत
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News :  भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक साथ लगभग 18 से 20 कौआ के मरने से गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल, आरा-भोजपुर जिले अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के हरहंगी टोला गांव में एक साथ लगभग 18 से 20 कौओं के पिछले दो दिनों से मरने से गांव में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पशुपालन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कोईलवर पशु चिकित्सक अपने टीम के साथ हरहंगी टोला पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। 


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से सागवान के बगीचे में एक-एक कर लगभग 18 से 20 कौआ की मौत हो गई है। जिस कारण ग्रामीण सहमे हुए और गांव के लोग किसी महामारी की आशंका जाता रहे हैं। वहीं पशु चिकित्सक डा. विशाल शर्मा ने बताया कि मृत कौआ के जांच में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिला है। राहत की बात है कि गांव के पांच किलोमीटर के परिधि में कोई पोल्ट्री फार्म भी नहीं जिससे मृत कौआ में बर्ड फ्लू जैसे लक्षण हो।


हालांकि, इस घटना की और गहनता से जांच की जा रही है। वहीं सतर्कता को लेकर सभी मृत कौआ को गड्ढे खोद चुना डाल मिट्टी से ढक दिया गया है और आगे उस पर नजर भी रखी जा रही है। पशु चिकित्सक ने कहा कि ग्रामीणों को ओर सतर्क रहने की जरुरत है। इससे पहले जहानाबाद में एक साथ कई कौओं की मौत हो गई थी। जिसका सैंपल लैब भेजा गया था और गहनता से जांच की गई। जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई थी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता