ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: चार दिनों से लापता पांचवीं के छात्र का टुकड़ों में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

ARRAH: खबर भोजपुर से सामने आई है, जहां घर से लापता पांचवी के छात्र का शव सोमवार को टुकड़ों में बरामद हुआ है। छात्र पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था। लापता छात्र का शव उदवंतनग

बिहार: चार दिनों से लापता पांचवीं के छात्र का टुकड़ों में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARRAH: खबर भोजपुर से सामने आई है, जहां घर से लापता पांचवी के छात्र का शव सोमवार को टुकड़ों में बरामद हुआ है। छात्र पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था। लापता छात्र का शव उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित महतवनिया हाल्ट के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। सुबह सवेरे शव मिलने की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


मृतक छात्र की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित वार्ड नंबर 8 के निवासी अशोक कुमार सिंह के 12 वर्षीय बेटे दया कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दया कुमार पांचवीं का छात्र था और आरा के धरहरा स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। दया के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को वे अपने भाई की बेटी निधि को परीक्षा दिलवाने के लिए बामपाली गांव स्थित मध्य विद्यालय गए थे, वहां कुछ लड़कों ने दया की पिटाई कर दी थी।


परीक्षा देने के बाद दया की बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दया का कहीं पता नहीं चला। थक हारकर परिजनों ने दया के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सोमवार की सुबह महतवनिया हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से कई टुकड़ों में दया का शव बरामद हुआ। दया का एक हाथ, एक पैर और गर्दन कटा हुआ था। परिजन ने शव के कपड़ों को देखकर उसकी पहचान की।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आरा एएसपी हिमांशु, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिंह के साथ तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ ने दया के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

टैग्स