ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार : बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे तीन भाई, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना ध्यानी टोला गांव के पास की है। बा

बिहार : बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे तीन भाई, भीषण सड़क हादसे में दो की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना ध्यानी टोला गांव के पास की है। बाइक पर सवार होकर तीन भाई बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि सिहार गांव निवासी तीन भाई बाइक पर सवार होकर छेना लाने के लिए बाजार जा रहे थे। जैसे ही तीनों ध्यानी टोला के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। जिससे दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के सिआर पर गांव निवासी बसावन यादव का बेटा सुधा यादव और राजेश्वर सिंह शामिल हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना को अंजाम देकर फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। एक साथ परिवार के दो बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

टैग्स