ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News : ममेरे भाई की शादी में आए युवक की गोली मार कर हत्या, परिवार में छाया मातम

Bihar News : युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, लोगों के अनुसार उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

Bihar News
युवक की गोली मारकर हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : भोजपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहाँ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार युवक पुणे में रहा करता था.


पुणे से भोजपुर वहअपने ममेरे भाई की शादी में शिरकत करने आया हुआ था. खबर के अनुसार उसके सिर में गोली मारी गई है. घर से महज कुछ ही दूरी पर उसका शव बरामद हुआ है. देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को काफी करीब से सिर में गोली मारी गई है.


बता दें कि सिर की हड्डी को तोड़ते हुए गोली आर-पार हो गई. मामला भोजपुर जिले के गजराज गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादाबेन गांव का बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले के जांच में जुट गई है.


वहीं इस घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस युवक के साथ ऐसा कौन कर सकता है और क्यों? आने वाले समय में पुलिस के खुलासे के बाद ही मामला साफ़ हो सकेगा.