ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में दो सगे भाईयों को तलवार से काटा, एक की हालत गंभीर

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां बड़हरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई। दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला किया गया ज

BIHAR NEWS : भूमि विवाद में दो सगे भाईयों को तलवार से काटा, एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां बड़हरा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई। दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला किया गया जिसमें एक का हाथ कट गया। दोनों को इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिशुनपुर गांव में बुधवार की देर शाम पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया गया। जिसमें एक का हाथ कट गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में भर्ती कराया गया है। आरोप अपने ही पट्टीदार पर है। तलवार से हमले में जय करण पासवान के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप पासवान और 40 वर्षीय धनंजय पासवान घायल हुए हैं।


वहीं, इसमें बड़े भाई दिलीप पासवान का एक हाथ कट गया। मारपीट में दिलीप की पत्नी मालती देवी को भी चोटें आई हैं। घायल की पत्नी ने बताया कि पाट्टीदार धर्मेंद्र पासवान से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। बाढ़ आने के कारण उनकी मवेशी को गांव के दूसरे ग्रामीण सलाब पासवान द्वार बांधा गया था। इस दौरान, पट्टीदार ने पगहा कटकर मवेशी को भगा दिया। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान विरोध करने पर पट्टीदार के लोगों ने धारदार तलवार से हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए।


इधर, इसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायल महिला ने धर्मेंद्र पासवान समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है।