ब्रेकिंग
1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा 1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी 'विजय सरकार', 28 सितंबर को मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे 'थाईमामन थंगा मोथिरम' स्कीमशादी के सिर्फ एक महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि पत्नी को उतार दिया मौत के घाट? कोर्ट ने पति और सास को सुनाई उम्रकैद की सजालिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा

करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने

Bihar News: भोजपुर के चांदी गांव में सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया।



मृतकों की पहचान चांदी गांव वार्ड संख्या-10 निवासी स्व. मंगरु साह के 56 वर्षीय पुत्र महेंद्र साह तथा उसी गांव निवासी राजेंद्र साह के 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। महेंद्र साह चांदी बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे, जबकि संजय कुमार उसी दुकान पर काम करता था।



मृतक महेंद्र साह के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता अपने चचेरे भाई के साथ चांदी-कुल्हड़िया रोड पर सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। अनजाने में महेंद्र साह उस तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से छटपटाने लगे। उन्हें बचाने के लिए भतीजा संजय कुमार दौड़कर पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।



घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता