ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

शराब और हथियार तस्करों से सांठगांठ का आरोप, निलंबित चौकीदार गिरफ्तार; पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

Bihar Police Corruption: बिहार के भोजपुर में अवैध शराब और हथियार तस्करों की मदद करने के आरोप में निलंबित चौकीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर तस्करों से पैसे लेने, रंगदारी मांगने और अवैध कारोबार को संरक्षण देने जैसे गंभीर...

शराब और हथियार तस्करों से सांठगांठ का आरोप, निलंबित चौकीदार गिरफ्तार; पहले भी लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Corruption: भोजपुर जिले में अवैध शराब और हथियार तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने निलंबित चौकीदार शिवचंद यादव को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी गौरा बाजार से की गई. आरोपी बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, उस पर शराब और हथियार तस्करों की मदद करने के साथ-साथ अवैध कारोबार के बदले पैसे लेने के भी गंभीर आरोप हैं.


पुलिस के मुताबिक, शिवचंद यादव पर अवैध शराब के कारोबार में शामिल रहने, शराब और हथियार तस्करों को मदद पहुंचाने तथा इसके एवज में रुपये लेने का आरोप है. इसके अलावा उस पर हर महीने रंगदारी मांगने, जबरन वसूली करने और पैसे लेकर गांव में अवैध शराब का कारोबार चलवाने के आरोप भी लगे हैं.


आर्म्स एक्ट के मामले में आया था नाम

बताया जा रहा है कि चरपोखरी थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में शिवचंद यादव का नाम सामने आया था. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जा रही है.


थानाध्यक्ष को फंसाने के लिए वीडियो वायरल कराने का भी आरोप

निलंबित चौकीदार शिवचंद यादव पर बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को साजिश के तहत फंसाने का भी आरोप है. बताया जा रहा है कि उसने थानाध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए एक नर्तकी के साथ घूंघट में उनका वीडियो वायरल कराया था. इस मामले को लेकर अलग से प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. शिवचंद यादव पर लगे आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.