ब्रेकिंग
बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के इस जिले में प्राकृतिक गैस का भंडार! गंगा तट पर खुदाई को देखने पहुंचने लगे लोग

उपग्रहीय डेटा के विश्लेषण और शुरुआती जांच में प्राकृतिक संसाधनों का पता चलने के बाद भारत सरकार ने खुदाई शुरू की है। यदि खुदाई में प्राकृतिक संसाधन का पता चलता है तब क्षेत्र का नाम भी माइनिंग क्षेत्र में जुड़ जाएगा।

BIHAR
तेल और गैस भंडार मिलने की संभावना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR NEWS: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की खोज को लेकर खुदाई शुरू हो गई है। गंगा नदी के तटवर्ती इलाके में इस खुदाई से बड़े तेल और गैस भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल उपग्रहीय डेटा और शुरुआती भूवैज्ञानिक विश्लेषण में संकेत मिले थे कि इस क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार हो सकते हैं।


हैदराबाद की अल्फा जियो कंपनी ने करीब तीन साल पहले मिट्टी के नमूने लिए थे, जिनकी जांच में सकारात्मक संकेत मिले थे। अब भारत सरकार और बिहार सरकार के "आत्मनिर्भर भारत" प्रोग्राम के तहत इस खुदाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। खुदाई 3 से 6 किलोमीटर गहराई तक की जाएगी। हर 20 मीटर पर हल्का विस्फोटक (डाइनामाइट) लगाकर खुदाई की जा रही है। विस्फोट से होने वाली भूगर्भीय हलचल को विशेष यंत्रों से मापा जा रहा है, जिससे नीचे मौजूद खनिज पदार्थों का विश्लेषण किया जा सके।


क्या होगा फायदा?

अगर इस खुदाई में प्राकृतिक गैस या पेट्रोलियम के भंडार मिलते हैं, तो शाहपुर क्षेत्र को "माइनिंग ज़ोन" का दर्जा मिल सकता है। यह खोज बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के देवमलपुर गांव के मौजा में खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई से जमीन मालिक की फसलों को जितना नुकसान होगा उसकी भरपाई भी की जाएगी।


लोगों में उत्सुकता

गंगा बेसिन के इस इलाके में खुदाई को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। किसानों को बताया गया है कि खुदाई से उनकी फसल को जो भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई की जाएगी। फिलहाल यह खुदाई भविष्य में बिहार को तेल और गैस उत्पादन क्षेत्र के रूप में स्थापित कर सकती है। यदि खुदाई में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद मिला तो इस क्षेत्र का नाम भी माइनिंग क्षेत्र में जुड़ जाएगा। जिसके साथ ही क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका भी निभाएगा।