ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

आरा के तीन प्राइवेट क्लीनिकों पर IT की छापेमारी, 8 लोग की टीम कर रही रेड

ARA : आयकर में चोरी को लेकर इनकम टैक्स विभाग एक्शन मोड में है। टीम के तरफ से लगातार छापेमारी कर टैक्स चोरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। इस बीच एक एक ताजा मामला बिहार के भो

आरा के तीन प्राइवेट क्लीनिकों पर IT की छापेमारी, 8 लोग की टीम कर रही रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : आयकर में चोरी को लेकर इनकम टैक्स विभाग एक्शन मोड में है। टीम के तरफ से लगातार छापेमारी कर टैक्स चोरों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।  इस बीच एक एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां आयकर विभाग की टीम ने निजी क्लीनिकों पर छापा मारा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आरा के कौशल्या समय हॉस्पिटल और अन्य दो डॉक्टर रश्मि सिंह और अजित सिंह के क्लीनिक पर  रेड मारी है। आयकर की टीम फिलहाल हॉस्पिटल प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। आईटी की छापेमारी के लिए पहुंची टीम में 8 लोग हैं। इनकम टैक्स के अफसर उदवंतनगर के जीरो माइल पर स्थित कौशल्या समय हॉस्पिटल पर छापेमारी कर रहे हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले आरा में पहले जेडीयू एमएलसी के यहां रेड पड़ी। उसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने तीन डॉक्टरों के यहां एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि डाॅक्टर पति-पत्नी और एमएलसी के यहां रेड पड़ने से शहर के बाकी उद्योगपतियों और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस छापेमारी की खबर पूरे शहर में फैल गई। इसके साथ ही अब चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है कि अभी और भी अन्य लोगों के घर छापेमारी होगी। 


आपको बताते चलें कि, आरा में डाॅक्टरों के यहां रेड से पहले जदयू के एमएलसी राधा चरण साह के घर छापेमारी चल रही थी। राधा चरण साह भोजपुर-बक्सर सीट से जदयू के विधान पार्षद हैं। फिलहाल वो अपने घर पर ही मौजूद थे। आईटी की टीम उनसे भी पूछताछ कर रही है।  यह छापेमारी इकम टैक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सागर के नेतृत्व में की जा रही है। टीम एमएलसी के कंपनियों और उनके बैंक खाते के ट्रांजिक्शन को खंगाल रही है।