ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

Bhojpur News: बड़हरा से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना, समाजसेवी अजय सिंह के भतीजे ने बस को दिखाई झंडी

Bhojpur News: बड़हरा के समाजसेवी अजय सिंह की पहल पर खजुरिया पंचायत से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। अब तक 1700 से अधिक लोग कर चुके हैं रामलला के दर्शन।

Bhojpur News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhojpur News: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह द्वारा 5000 श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों की यात्रा कराने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार की शाम खजुरिया पंचायत के जुडा गाव से बस के माध्यम से लगभग 70 श्रद्धालुओं का एक और जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। 


इसमें खजुरीया पंचायत के श्रद्धालु शामिल थे। बस को अजय सिंह के भतीजे धीरज सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित रहे। पंचायत के लोगो ने कहा कि अजय सिंह द्वारा यह ऐतिहासिक पहल उन लोगों के लिए बड़ी सौगात है, जो आर्थिक तंगी या घरेलू जिम्मेदारियों के कारण यात्रा नहीं कर पाते, खासकर महिलाएं उनके लिए सौभाग्य की बात है। 


पंचायत के लोगो ने इसे सबसे बड़ा जनसेवा कार्य बताया और कहा कि आज तक किसी ने इतनी बड़ी संख्या में रामलला के दर्शन कराने की व्यवस्था नहीं की। अब तक इस पहल के तहत 1700 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और हर नए जत्थे के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़हरा की जनता इस यात्रा को श्रद्धा और सेवा की अनमोल सौगात मान रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता