ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत

BHOJPUR: बाइक सवार दो शिक्षकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक थे जो बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल

बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बाइक सवार दो शिक्षकों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। दोनों सरकारी स्कूल के शिक्षक थे जो बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे थे। स्कूल जाने के दौरान सामने से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। घटना भोजपुर-अरवल मुख्य मार्ग के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण एकौना गांव की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद से 37 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ दिवाकर के रूप में हुई है। दोनों शिक्षक पुराने मित्र थे और अगिआवं प्रखंड के पवना हाईस्कूल में शिक्षक के तौर पर तैनात थे। 


बुधवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घटना से दोनों परिवारों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स