ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

बड़हरा: नामांकन रद्द होने के बाद धरना पर बैठे निर्दलीय उम्मीदवार, पुलिस ने लिया हिरासत में

बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह का नामांकन रद्द हो गया। जिसके बाद वो धरना पर बैठ गये।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। नामांकन रद्द होने से आक्रोशित विश्वनाथ सिंह जिला अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देने के बाद प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर नवादा थाना भेज दिया।


धरना के दौरान विश्वनाथ सिंह ने कहा कि उनका सारा कागजात पूरी तरह से सही था, फिर भी उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक दबाव और प्रभाव में आकर किया गया है। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। मैं बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त और उपचुनाव आयुक्त से मांग करता हूं कि मेरे नामांकन पत्र की निष्पक्ष जांच की जाए।


विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वे सुबह से ही निर्वाचन कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन शाम तीन बजे के बाद उन्हें बताया गया कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने विरोध किया। साथ ही आमरण अनशन पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस विश्वनाथ सिंह को अपने साथ हिरासत में नवादा थाना ले गई। वहीं विश्वनाथ सिंह के समर्थक भी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे।

टैग्स
बड़हरा: नामांकन रद्द होने के बाद धरना पर बैठे निर्दली… | FirstBihar