ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी

बड़हरा से 300 से अधिक श्रद्धालु अजय सिंह के नेतृत्व में 5 बसों में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। यह 5000 यात्रियों के संकल्प की 12वीं कड़ी है।

बिहार
जय श्रीराम के नारों से गूंजा बड़हरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बड़हरा से 300 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा बड़हरा गूंज उठा। 5 हजार तीर्थयात्रियों के संकल्प की नई कड़ी में 5 बसों में सवार होकर श्रद्धालुओं का भव्य 12वां जत्था निकला। 


बड़हरा और सेमरिया पंचायत के लगभग 300 से ज्यादा श्रद्धालु भव्य उत्साह के साथ तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए। पुराना बड़हरा ब्लॉक प्रांगण से श्रद्धालुओं को समाजसेवी अजय सिंह ने 5 बसों को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। रवानगी के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। 


श्रद्धालु "जय श्रीराम" और "अजय सिंह जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरे पर यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और खुशी झलक रही थी।अजय सिंह ने श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और संस्कृति से जुड़ी इस तरह की धार्मिक यात्राएं लोगों को आस्था और संस्कारों से जोड़ती हैं। यह जत्था समाजसेवी अजय सिंह द्वारा लिए गए 5000 श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर भेजने के संकल्प की एक और कड़ी है।

टैग्स