ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

आरा में वोटर्स पर फायरिंग : 3 लोगों को लगी गोली : आरके सिंह के प्रतिनिधि की भी हुई पिटाई

ARA : बिहार में सातवें चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिली है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर के

आरा में वोटर्स पर फायरिंग : 3 लोगों को लगी गोली : आरके सिंह के प्रतिनिधि की भी हुई पिटाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में सातवें चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिली है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर के बड़हरा थाने के पैगा गांव के बूथ पर फायरिंग और सेमरा में मारपीट की घटना हुई। रविवार की शाम पैगा में हुई गोलीबारी में एक किशोरी समेत गांव के तीन लोग जख्मी हो गए। एक पार्टी के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।


वहीं, थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ पर पोलिंग एजेंट को हटाने का कारण पूछने पर भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी गई। उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना के एम्स में रेफर कर दिया गया है। गोलीबारी में घायलों में पैगा गांव निवासी किशुन दयाल राम और अमरजीत राम के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। 


राहुल कुमार को दाहिने सीने में और किशुन दयाल राम के बाएं कंधे पर गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं किशोरी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है। आरोप है कि वोट देने जाते वक्त फायरिंग की गई है। जबकि जिस पार्टी के समर्थकों पर आरोप लगा है, उन लोगों का कहना है कि मतदान समाप्त होने के बाद कुछ लोग जबरन वोट देने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था।


इधर, फायरिंग और तीन लोगों को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गयी। सूचना पर एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि एक को बाएं साइड कंधे और दूसरे को दाहिने सीने में गोली लगी है। दोनों की स्थिति स्थिर है। जिसे सीने में गोली लगी है उसका एक्स-रे कराया गया है। एक्स-रे में छोटा सा बुलेट का प्लेट पाया गया।