ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आरा : टायर फटने से खाई में गिरी स्कार्पियों, गंगा स्नान कर लौट रहे एक व्यक्ति की मौत, 4 महिला जख्मी

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. टायर फटने से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. टायर फटने से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना भोजपुर जिले के बिहियां थाना इलाके की है. जहां डुमरिया गांव में झौआ के पास टायर फटने से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग ब्रम्हपुर से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे.


घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल जख्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता